Monday, 9 March 2015

अखीयन में छुपा के ममता का मोती

                 (37) राग- विहाग

थल- अखीयन में छुपा के ममता का मोती, झूले-झूलाये जसोता का ललना,
     खड़ी बिच बजरियाँ, नखरे नाज वाली, हौले बजाये हाथो का कँगना ।

१. कानो में कुंडल-मुकुट माथे सजे, सजाये मन के अँगना,
   करती है पूजा मुँह को छिपाये, जैसे न जाने छोरी का छलना ।

२. खड़ी मुँसकुराती चाँदी लुटाती, खरीद रही है छलिया का छलना,
   होले डोले लब को खोले, मगर न बोले धीरे चलना ।

३. ज्ञान किशन ने रस्ता रोका, और जोर से यूं ही टोका,
   ठहर ओ छोरी मुझ ग्वाले की गोरी, देख इधर जरा थोड़ा हँसना ।
 

  अखीयन में छुपा के ममता का मोती....

No comments:

Post a Comment