(30) शेर-खुदाई जाम (नाम जो नशो)
थल- जो किसी
ने पिया नहीं, पीना हो तो इसी को पी,
तुझ
में है नशा इतना, पर खुद को जला के पी ।
१. तुझ में है
पैग पुरनम, तुझ में है शबनम,
तुझ में है बे-खुदी बरपा, खुद को मिटा के पी ।
२. तुझ में है
साकी ए महफिल, तुझ में है बाग ए बुलबुल,
तुझ में है बे-रंगी बहारे, खुद में नैना मिला
के पी ।
३. बाहर के
नज़ारे फीके पड़ेगें सारे,
दुनिया की ऐशो अशरत, सभको भुला के पी ।
४. तुझ में
छुपी खुदाई, तुझ पर ताज शहंशाही,
ज्ञान कहे ऐ भाई, सिर को झुका के पी ।
जो किसी ने पिया नहीं...
No comments:
Post a Comment