(38) राग-विहाग
थल - फागुन के
मेले मनाओ अकेले, मगर न बोले राधा रानी,
रुठ चली है जमुना तट पर भरने गई है गगरी में
पानी ।
१. कृष्ण
कन्हैया जब ये जाने, ग्वाल गोपीन संग चला है मनाने,
साथ में मृदंग ढोल मंजीरा, पहूँचे जहाँ थी
राधा रानी ।
२. नाचत गावत
शोर मचावत, देख दूर से भई हैरानी,
जिधर भी देखे राधे कृष्णा, जो़ड़ी जोड़ी है
मस्तानी ।
३. अब पछताई
मन मुरझाई, रोई गाई कृष्णा कृष्णा,
भूल भई अरे मैं क्यो रुठी, भई अब तो बड़ी
बैरानी ।
४. राधा रो रो
बंसी पुकारी, बंसी आ के मुख में सिधारी,
खूब बजाई रो रो गाई, कृष्ण नें बोला ओ मेरी
रानी।
५. ज्ञान ये
झगड़ा प्रेम मिलन का, हंस के मिले सब बजाये डंका,
मनाये होली भिजो के चोली, अमर रही ये प्रेम
कहानी।
फागुन के मेले मनाओ अकेले....
No comments:
Post a Comment