(32) राग-भैरवी
थल- देखन चली
मोरी अटरिया,
बृंदाबन की एक गुजरीयाँ ।
१. हाथ में
कँगन पाँव पैजनीयाँ कान में बाली नाक में नथनी,
हाय री गौरी खुब सुंदरियाँ ।
२. सर पर
घूंघरु बाल है काले जैसे बादल घने विखराले,
अँखीयन काजल नैन मछरियाँ ।
३. गावत झुमत
शोर मचावत, अपनी धुन में मन की लगन में
ऐसी चली जैसे नार नवेलियाँ ।
४. ज्ञान किशन
की है ये राधा रानी, देख ज़रा बड़ी है सयानी,
मुख में लगाई बाँस बासुरियाँ ।
देखन चली मोरी अटरिया...
No comments:
Post a Comment