Monday, 9 March 2015

पीना हो तो ऐसे कज़ा भी भूल जाये

     (31)  राग-शैयर

थल- पीना हो तो ऐसे की कज़ा भी भूल जाये,
     लब पर नाम हो उनका, उसी की याद आए।

१. मत रोक ऐ साकी खुदा के नैन प्यालो को ढाल दे,
    इसमे ईतना की पूरा सागर ढल जाये ।

२. शीशे का नशा शीशे में, पुर भर जाम दे साकी,
    जीने का मज़ा तब है पैमाना शराब हो जाये ।

३. जाना तो है सबको जहाँ से आए थे हम,
    ये दम भी निकले तो कारण शराब बन जाये ।

४. ज्ञान मेरे मज़ार पर फूलो के बदले शराब छीट लेना,
    फातीयाँ जो भी आये प्याला ही पीता जाये ।


   पीना हो तो ऐसे कज़ा भी भूल जाये...

No comments:

Post a Comment