(28) राग-पीलु ताल-कहरवा
थल- जल्दी आओ
ना गा अरे जल्दी आओ ना गा,
तोरे बिना सूनी, मोरी मन की अटरीया ।
१. मन की
अटरीया में दियाँ न बाती,
राह तकत हूँ अंधियाँरी राती,
मन की जोत जलाई ले ले गा ।
२. साँझ सवेरे
माला जपत हूँ,
रो-रो के राजा बिनती करत हूँ,
इक बार नैना मिलाए ले ले गा ।
३. ज्ञान कहे
गोरी काहे चिलाती,
मन ही मन में लगा ले रे झाती,
बोलत बोली हाय रे पिया ।
जल्दी आओ ना गा अरे जल्दी आओ ना गा...
No comments:
Post a Comment