(33) राग-भैरवी
थल- कहाँ चली
पनघट की महारानी, सिर पर गगरियाँ भीगी चुनरियाँ,
प्रेम का भर के पानी ।
१. छेड़त काहे
मोहे कान्हा, सांझ भई अब घर है जाना,
खतम करो ये कहानी ।
२. मुरली तोरी
मोहे बुलाये, जाने न दे कहीं सुध भुलाये,
तोरी मुरली की महरबानी ।
३. नैन कठीले
तू है हठीली, मान जा कहना हो मत पीली,
अब तू भई है सयानी ।
४. ज्ञान ये
झगड़ा प्रेम मिलन का, लोग क्या जाने प्यासी तन का,
झूठी भई बैरानी ।
कहाँ चली पनघट की महारानी...
No comments:
Post a Comment