राम राम श्री राम राम
(3) राग-भैरवी ताल-कहरवा
थल- राम राम
राम श्री राम राम राम
वो ही अल्ला वो ही श्याम पढ़ कर देखो गीता
कुरान ।
1:- वो ही अन्दर वो
ही बाहर सूरत सबकी न्यारी
तरह तरह के खेल रचाए वो ही है विस्तारी ।
2:- वो ही लखन वो ही सीया वो ही है हनुमाना
वो ही बनी है वानर सेना वो ही तीर कमाना ।
3:- वो ही मन्दिर वो ही मस्जिद वो ही है
गुरूद्वारा
भज ले प्राणी मन मन्दिर मे प्रभु है यार
तुम्हारा ।
4:- वो ही ईसा वो ही
मुसा वो ही है गुर पीरां
वो ही नानक वो ही कबीरा वो ही बसरां मीरां ।
5:- वो ही गंगा वो ही
जमुना वो ही तीरथ सारे
हृदय अन्दर जो ही बोले ग्यान नाथ तुम्हारे ।
राम राम राम श्री राम राम राम ....
No comments:
Post a Comment