Sunday, 5 April 2015

सलोक (हरी दर्शन)

    (49) सलोक (हरी दर्शन)

  1. हरी का भजन हरी नही जाने, काम रुप कामनीयाँ पछाने ।

       2. जो तन सो तन आप भुलावा, मन को हर में नही लगावा ।

  1. शबद गुराँ का सुर्त सुजाना, आप में आप का भेद पछाना ।

  1. राम रुप सरुपम देही, ऊतम आतम गुरु मिलेही ।

  1. शबद गुराँ का तन मन ध्यावे, अपने आप में आप समावे ।

  1. हर गुण गुन गुन गावे गाना, सुर्त सरुपम जात पछाना ।

  1. राम नाम की धुनी रमावा, सतगुरु वचन शबद सुणावा ।

  1. सच सच कह के करहूँ पुकारा, ये प्यारे नूर नज़ारा ।

  1. सुरुत निरुत की धुनी रमावा, शबद गुराँ का तन मन ध्यावा ।

  1. जीवन मरन का भय नही राखा, सतगुरु शब्द जो तन चाखा ।

  1. गुरु का नाम सदा जिन ध्याई, चेतन रुप सरुप समाई ।

  1. अनहद नाद बिगुल बजावे, गुन गुन गीतऊँ शब्द सुणावे ।

  1. साध संत मिल गावे गाना, अनभय सुर्त सुजाना ।

  1. नाम निरुत में ध्यान लगावा, संत जना मिल हर गुन गावा ।

  1. सच सच करहूँ सतगुरु पुरे, नाम बखानू संत सबूरे ।

  1. जिन के ह्रिदे गुरु नाम ध्याई, सो तन जान शब्द मय पाई ।

  1. दीन बंधु दीन दयाला, अनभय अगम सुर्त संभाला ।

  1. राम नाम का घर संसारा, राग रागनी करहूँ पुकारा ।

  1. शब्द गुराँ का हर गुन गाई, राम रुप सरुपम ध्याई ।

  1. करन करावन आप दाता रे, जो कुछ करहूँ संत सचारे ।

  1. काया माया जो दम धोई, नाम रुप सरुपम होई ।

  1. संतानू मिले एक सरूप, देखन मन में विराट रुप ।

  1. चेतन धारा से मिल गावन, सतगुरु वचन सो तन ध्यावन ।

  1. एक नाम निरंकारा, सुर्त सुजान जो जन प्यारा ।

  1. सच सच बोलणा हार सचारा, सो सच अखण्ड सच अपारा ।

  1. राम नाम सतनाम सरुप, ऐक अनेक होवन रुप ।

  1. एको नाम जन सदा ध्याई, हर रंग दे विच सूरत समाई ।

  1. संतानू सच सदा ध्याई, सुर्त अगम दी जोत जगाई ।

  1. संत सचा जिना दे भावन, सुरुत निरुत में आप समावन ।

  1. संत सचा दी वडी॒ वडी॒याई, जो तन नाम सदा हर ध्याई ।

  1. एको नाम एक अंहकारा, सतनाम सदा जिन प्यारा ।

  1. निरगुण सबगुण हारे, बड़ी वडा॒ई संत सचारे ।

  1. करन करावन आप हैं दाता, जो तन गुर में ध्यान लगाता ।

  1. जन में ध्यान जन लगावा, दरस द॒वारे सो तन पावा ।

  1. संत सुजान सुरत जिन पेई, सो तन जान नाम रुप देही ।

  1. अनभय अगम सुरुत निज रेखा, नाम रुप सरुपम देखा ।

  1. काया माया सो तन धोया, सतगुरु शब्द जो तन होया ।

  1. गुरु ज्ञान में ध्यान लगावा, सतगुरु जन शबद सुणाया ।

  1. काम-क्रोध-लोभ-मोह-अंहकारा, पाँचो मिल के शब्द बिचारा ।

  1. कहीं हिन्दू कहीं मुसलीम, कहीं सिख्ख ईसाइ हर जिस्म है तेरा,
         कहीं बन बैठी बीवी, कहीं बहन और भाई,कहीं तू नाचे बजारो में, कहीं है तू वैश्याई,
                 ज्ञान जुदाई का छोड़ दे झगड़ा, तेरी सूरत है खुदाई ।

सलोक

 (48) सलोक

झूठा मन झूठी वडी॒याई जान जगत भूल भूलाई,

जो मन हर में ध्यान लगाता, सो मन सच खण्ड सुर्त समाता

मन कपट ते घोर अंधेरा, इस मन का असल फेरा,

जिस मन की है वडी॒ वडा॒ई, सो मन नाम रुप है पाई,

इस मन से होवन ऊतम नीच, इस मन से माँगन बी॒ख,

इस मन का अंत पछाना, सो मन जान संत सुजाना


सतगुराँ ने आग बुझाई, नाम रुप अमृत पाई ।

शैर

   (47) शैर  

बाग हो बाग में बहार हो, फूल हो खार हो भौरा हो
बुलबुल हो चिहा पपीहा हो चिड़ियो की चूंगार हो
हवा धीमी धीमी और बादल की बौछार हो
साज हो आवाज हो साथ में गुल नार हो
गुल हो गुलाब हो राबेल चमेली मोतियाँ मनठार हो
झाड़ हो झाड़ी हो सुगंध मीठी मीठी सबजे करार हो

ज्ञान बिन यार के सूना चाहे ऐसे बाग हजार हो ।

सलोक

   (46) सलोक

यह काया कंचन होई, नाम रुप अमृत धोई,
अंदर बाहर नूर नज़ारे, साचा वचन संत सिधारे,
गुरु मिलया ब्रहमन पूरे, नाम सरूपम संत सबूरे,
अनहद नाद बिगुल बजावे, गीत अनल हक हक हक गावे,

सतगुराँ की यह वडी॒ वडा॒ई, जो अमृत नाम महा रस पाई ।

सलोक

 (45) सलोक

अपने घर में वेख तमाशा, बाहर फैंके क्यूँ कर पासा,
अपने घर में लाल लखाँदा, बाहर देखे क्यूँ कर कासा,

हरी सुमर वडी॒ वड॒आई, यह काम बड़ा है खासा ।

काहे गवाए ऊमरिया मूर्ख मन, काहे गवाए ऊमरिया ।

 (44) राग- भैरवी

थल- काहे गवाए ऊमरिया मूर्ख मन, काहे गवाए ऊमरिया ।

  1. दिन रात भटके धन के खातिर, नाचे जैसे बंदरिया ।

  1. कुदरत ने ऐसा खेल रचाया, तड़फे जैसे मछरिया ।

  1. ज्ञान गुरु का शबद पछानो, खुद की न ले खबरिया ।


   काहे गवायें ऊमरिया मूर्ख मन.....

लाल मेरी पत रखीयो भला झूले लालण सेवणं दा सिधुड़ी दा

 (43) राग- कल्याण

थल- लाल मेरी पत रखीयो भला झूले लालण सेवणं दा सिधुड़ी दा
     शहबाज कलंदर, दमादम मस्त कलंदर, सखी शहबाज कलंदर ।

  1. सवा लख पीर दे पीर हो तुम, कुल फकीराँ दे मीर हो तुम
           कायम रहे तेडा॒ नाम सदा झूले लालण ।

  1. तेडे॒ दर दे लाख सवाली, मैं इक दाता मस्त मवाली
             इश्क दा भरदे भंडार भला झूले लालण ।

  1. मस्तानो दा तू है मस्ताना, गाता हूँ मैं तेडा॒ गाना
             खुश रखना मौला मेरा ख्याल अल्ला झूले लालण ।

  1. ज्ञान गरीब तेडे॒ दर दा सवाँली, भरदे ओ दाता झोली हैं खाली
            मेडा॒ करदे सब कार्ज भला झूले लालण सेवंड़ दा ।


लाल मेरी पत रखीयो भला झूले लालड़ सेवणं दा सिधुड़ी दा..

कैलाश पती पत रखीयो भला डमरु वाले भोले भाले,

  (42) राग - कल्याण

थल- कैलाश पती पत रखीयो भला डमरु वाले भोले भाले,
     डमाडम डमरु बोले, डमाडम मृदंग बोले ।

  1. घोट घोट कर घूट चढ़ाए, पीवे भंग के गोले मेरे भोले ।

  1. जूट जट्टा में गंगा बिराजे, नाग गले में डोले मेरे भोले ।

  1. भूत भभूत को अंग लगाए, धर पार्वती संग डोले मेरे भोले ।

  1. ज्ञान तुम्हारे चरण में बोले, दर्शन देना दिल खोले मेरे भोले ।


   कैलाश पती पत रखीयो भला डमरु वाले भोले भाले......

वेख ताडी सूरत यारा, मेनु दिल हुआँ दिवाना ।

  (41) राग- पंजाबी भैरवी

थल- वेख ताडी सूरत यारा, मेनु दिल हुआँ दिवाना ।

  1. कहीं ससुही पुन्हु पुन्हु कर, फिरे जंगल और बयाना ।

  1. कहीं सोहनी महिवाल के खातिर, डें॒दी नदिया विच पिराना ।

  1. लैला लैला मजनूँ करंदे, बन गया बूत बेगाना ।

  1. कहीं सूली नाल मंसूर चढ़या, करंदे अनल हक हकाना ।

  1. छोड़ चले शाह पातशाही, हूयेँ फिराक फसाना ।

       6. ज्ञान इश्क दी बात इश्क ही जाने, क्या जाने ये ज़माना ।


    वेख ताडी सूरत यारा....

हुस्न वालो की महफिल में जाना कहीं,

 (40)  राग- पीलू

थल- हुस्न वालो की महफिल में जाना कहीं,
    दिल लगाना मगर लौट आना नहीं ।

  1. हुस्न वाले है कातिल कहाँर, पास रखते है हथियार हज़ार
             सर झुकाना मगर सुस्त होना नहीं ।

  1. हुस्न वालो की कातिल कटारी खड़ी, चाहे सीधी चलाये या उल्टी खड़ी
            सब लुटाना मगर बच के आना नहीं ।

  1. डरने वाले  करेंगें मुहबत को क्या, क्या पता है उन्हे किसने देखा मज़ा
            रूहँ रचाना मगर मुफ्त आना नहीं ।

  1. गुल गुलाबी की दहशत शहीदे शाह, ज्ञान जाना मगर छोड़ सिर का दावा
             मस्त होना मगर खस्त होना नहीं ।


 हुस्न वालो की महफिल में जाना कहीं......

तन के तंबूरे में सांई तेरो नाम- बार बार सुमरुँ सुंदर श्याम ।

      (39) राग- सिंधी भैरवी

थल- तन के तंबूरे में सांई तेरो नाम- बार बार सुमरुँ सुंदर श्याम ।

  1. मोर मुकुट पितांबर ओढ़े,  गल मोतियन की माल
             ह्रदय अंदर फोटू छिपाऊँ, दूजाँ नही मेरो काम ।

  1. राधा के संग झूला झूले, मुरली मनोहर मधुर मधुर बोले
             राधा की रट हे घनश्याम ।

  1. ज्ञान ध्यान मन प्राण चढ़ाए, जोग तपषा की धुनी रमाए
           चरणो में हैं चारो धाम ।


   तन के तंबूरे में सांई तेरो नाम.....