Monday, 9 March 2015

किताबो में रखा क्या है

 (26) राग- पीलु ताल-कहरवा

थल- किताबो में रखा क्या है,
     खिताब क्या खास खाली है,
    अनल हक बात सिर ऊपर अदा की बात आली है ।

१. किताबो से बड़ा बुर्ज़क, किताबो से बड़ा हाफीज़,
   खिताबे खास खुद सानी, खुदा की महबत निराली है ।

२. किताबो से नहीं कोई, पहूँचे इस बात से कोई,
   इसम इकरार इक अल्ला, नज़ारा नेक नाली है ।

३. गुलाबी गुल मथे कुरबान, करे जो खास अपने को,
   ज्ञान वो रहे आबाद, बेहद मालाँ माली है ।


    किताबो में रखा क्या है...

No comments:

Post a Comment