महबत की बातें ईलाही ईलाही
(24) राग-भैरवी ताल-दादरा
थल- महबत की
बातें ईलाही ईलाही
दायम कायम सदाई सदाई ।
१. महबत की
महिमाँ मज़हब छुड़ाए,
दीन कुफुर के बीच बैठाऐ,
खासियत खास खुदाई खुदाई ।
२. महबत
अलस्ती मस्ती बड़ाये,
शाने शौकत शाहदत को पाये,
मुहबत में जान लुटाई लुटाई ।
३. महबत का
रुतबा रुहानी रचाये,
दिल के आईने में सूरत छपाये,
असली इबादत कहाई कहाई ।
४. महबत की
बेशक सना है ये सानी,
ज्ञान की बस काफ़ी इतनी कहानी,
बेहद मौला की मौलाई मौलाई ।
महबत की बाते ईलाही ईलाही...
No comments:
Post a Comment